| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 बाढ़ग्रस्त किसानों की कर्जमाफी और बिजली बिल माफ करने की मांग, किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

जन-जन की आवाज न्यूज़ 24

  जिला रिपोर्टर यूसुफ रामपुर

रामपुर। बुधवार, 9 सितंबर को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा, कर्जमाफी, बिजली के बिल माफ करने और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा।

जन जन की आवाज न्यूज़ 24

इससे पहले पार्क में आयोजित पंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसान और मजदूरों को सभी प्रकार का उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने किसानों के कर्ज माफ करने, बिजली के बिल माफ करने, बच्चों की पढ़ाई की फीस माफ करने और इलाज की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि किसान पूरी तरह खेती पर निर्भर रहता है। एक बार फसल खराब होने के बाद किसान को आर्थिक स्थिति सुधारने में कई वर्ष लग जाते हैं। बैंक और साहूकार के कर्ज के साथ-साथ परिवार की अन्य जिम्मेदारियों का बोझ भी किसानों पर रहता है।


पंचायत के बाद किसान नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय महासचिव हिसार खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और सीढ़ियों पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया।


राष्ट्रीय महासचिव हिसार खान ने कहा कि गन्ना किसानों के साथ सरकार द्वारा नाइंसाफी की जा रही है। उन्होंने बरेली में बड़ी महापंचायत आयोजित करने के लिए तारीख तय करने की अपील की।

प्रदर्शन में हड़ताल सिंह यादव, शकील अहमद, अजीम अली, फुरकान अली खान, इसरार अली एडवोकेट, इरफान अली, फरहत अली खान, विपिन कुमार, शमशाद हुसैन, गुफरान अली, इरफान खान, नाना गंगवार, ताहिर अली, अहकम अली, हारून अली, श्याम मोहन पांडे, महेंद्र सागर, मुकेश श्रीवास्तव, पप्पू दिवाकर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज